You are currently viewing Holi 2025: इस वर्ष होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जाने क्या होली पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?

Holi 2025: इस वर्ष होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जाने क्या होली पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव?

इस वर्ष होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह ग्रहण होली की सुबह ही आरंभ होगा, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इससे होली के रंगों पर असर पड़ेगा?ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, ऐसे में लोग चिंतित हैं कि गुलाल और रंग खेलने का शुभ समय मिलेगा या नहीं।

होली
Holi Chandra Grahan 2025

परंपरा के अनुसार, होली का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर ही लगने जा रहा है, जिससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या ग्रहण के कारण होली की तिथि में कोई बदलाव होगा?आइए जानते हैं कि इस वर्ष चंद्र ग्रहण का प्रभाव होली पर किस प्रकार पड़ेगा और इसे किस तिथि को मनाना उचित रहेगा।

होली 2025 कब है? (Holi 2025 Date and Time)

इस वर्ष रंगों का महापर्व होली 14 मार्च 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10:35 बजे से शुरू होकर 14 मार्च दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी।परंपरा के अनुसार, 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा, और अगले दिन 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। हालांकि, इस बार होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का प्रभाव रहेगा, जिससे शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होगा।

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? (Holi Chandra Grahan Time 2025)

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को घटित होगा। यह सुबह 09:29 बजे शुरू होकर दोपहर 03:29 बजे तक रहेगा।ग्रहण से पहले सूतक काल 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगा, जिसके दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इस समय पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान से परहेज किया जाता है।

क्या होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा? (Chandra Grahan 2025 Prabhaw)

गौरतलब है कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण यहां पर ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही सूतक काल मान्य होगा।ऐसे में हो ली के उत्सव पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। आप 14 मार्च को पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाएं और अपने प्रियजनों संग रंग-गुलाल खेलकर इस दिन का आनंद लें।

होली पर होगा फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान (Falgun Purnima 2025 Snan)

14 मार्च को होली के दिन फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष स्नान और दान किया जाएगा, जबकि 13 मार्च को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। जो श्रद्धालु व्रत रखेंगे, वे 13 मार्च की रात चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और अगले दिन स्नान-दान संपन्न करेंगे।

पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान करने के बाद दान-पुण्य करें और पितरों के लिए तर्पण एवं दान आदि करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।इस बार होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि पुण्य अर्जित करने का भी उत्तम अवसर लेकर आई है। गुलाल और रंगों से आपसी मनमुटाव दूर करें, स्नान-दान कर अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

ALSO READ:-

Chaitra Purnima 2025:चैत्र पूर्णिमा 2025 कब है, जाने सही तिथि, पूजा विधि और कथा

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब है? यहां जाने कलश स्थापना तिथि और पूजा विधि

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 2025 कब है? इस साल नहीं होगी इस शुभ तिथि पर शदिया

Mahanisha Puja 2025: क्या है महानिशा पूजा? जानिये इस दिन साधक कैसे करते हैं माता काली को प्रसन्न

Mahabharat: क्या अंगराज कर्ण का पहला प्रेम द्रौपदी थी? जानिये किससे हुआ था कर्ण का विवाह और उनके कितने पुत्र थे

Leave a Reply