You are currently viewing Shri Tulsi Chalisa Lyrics: श्री तुलसी चालीसा पाठ- नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी….

Shri Tulsi Chalisa Lyrics: श्री तुलसी चालीसा पाठ- नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी….

तुलसी चालीसा देवी तुलसी को समर्पित एक पवित्र स्तोत्र है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी वृंदा तुलसी के रूप में प्रकट हुई थीं और भगवान विष्णु के लिए उनका स्थान देवी लक्ष्मी के समान ही महत्वपूर्ण है। जो व्यक्ति नियमित रूप से तुलसी के पौधे के सामने तुलसी चालीसा का पाठ करता है, विशेषकर देव उठनी एकादशी, कार्तिक मास और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करता है और मोक्ष तथा उत्तम लोक को प्राप्त करता है।

तुलसी चालीसा
Shri Tulsi Chalisa Lyrics

श्री तुलसी चालीसा पाठ (Shri Tulsi Chalisa Path)

।। दोहा ।।

श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय। जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।

।। चौपाई ।।

नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी। दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी। भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।
जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा। करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।
कातिक मास महात्म तुम्हारा, ताको जानत सब संसारा। तव पूजन जो करैं कुंवारी, पावै सुन्दर वर सुकुमारी।।
कर जो पूजन नितप्रति नारी, सुख सम्पत्ति से होय सुखारी। वृद्धा नारी करै जो पूजन, मिले भक्ति होवै पुलकित मन।।

श्रद्धा से पूजै जो कोई, भवनिधि से तर जावै सोई। कथा भागवत यज्ञ करावै, तुम बिन नहीं सफलता पावै।।
छायो तब प्रताप जगभारी, ध्यावत तुमहिं सकल चितधारी। तुम्हीं मात यंत्रन तंत्रन, सकल काज सिधि होवै क्षण में।।
औषधि रूप आप हो माता, सब जग में तव यश विख्याता, देव रिषी मुनि औ तपधारी, करत सदा तव जय जयकारी।।
वेद पुरानन तव यश गाया, महिमा अगम पार नहिं पाया। नमो नमो जै जै सुखकारनि, नमो नमो जै दुखनिवारनि।।
नमो नमो सुखसम्पति देनी, नमो नमो अघ काटन छेनी। नमो नमो भक्तन दुःख हरनी, नमो नमो दुष्टन मद छेनी।।

नमो नमो भव पार उतारनि, नमो नमो परलोक सुधारनि। नमो नमो निज भक्त उबारनि, नमो नमो जनकाज संवारनि।।
नमो नमो जय कुमति नशावनि, नमो नमो सुख उपजावनि। जयति जयति जय तुलसीमाई, ध्याऊँ तुमको शीश नवाई।।
निजजन जानि मोहि अपनाओ, बिगड़े कारज आप बनाओ। करूँ विनय मैं मात तुम्हारी, पूरण आशा करहु हमारी।।
शरण चरण कर जोरि मनाऊं, निशदिन तेरे ही गुण गाऊं। क्रहु मात यह अब मोपर दाया, निर्मल होय सकल ममकाया।।
मंगू मात यह बर दीजै, सकल मनोरथ पूर्ण कीजै। जनूं नहिं कुछ नेम अचारा, छमहु मात अपराध हमारा।।

बरह मास करै जो पूजा, ता सम जग में और न दूजा। प्रथमहि गंगाजल मंगवावे, फिर सुन्दर स्नान करावे।।
चन्दन अक्षत पुष्प् चढ़ावे, धूप दीप नैवेद्य लगावे। करे आचमन गंगा जल से, ध्यान करे हृदय निर्मल से।।
पाठ करे फिर चालीसा की, अस्तुति करे मात तुलसा की। यह विधि पूजा करे हमेशा, ताके तन नहिं रहै क्लेशा।।
करै मास कार्तिक का साधन, सोवे नित पवित्र सिध हुई जाहीं। है यह कथा महा सुखदाई, पढ़े सुने सो भव तर जाई।।
तुलसी मैया तुम कल्याणी, तुम्हरी महिमा सब जग जानी। भाव ना तुझे माँ नित नित ध्यावे, गा गाकर मां तुझे रिझावे।।

।। दोहा ।।

यह श्रीतुलसी चालीसा पाठ करे जो कोय। गोविन्द सो फल पावही जो मन इच्छा होय।।

तुलसी चालीसा का पाठ पूरा करने के बाद तुलसी माता की आरती अवश्य गानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को उच्च स्तर का पुण्य प्राप्त होता है और उसकी आध्यात्मिक उन्नति में सहायता मिलती है।

तुलसी चालीसा पाठ फोटो (Tulsi Chalisa Paath Photo)

तुलसी चालीसा

ALSO READ:-

Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics: तुलसी माता की आरती- तुलसी महारानी नमो-नमो…

Tulsi Manjari Upaay:तुलसी में मंजरी आ जाए तो क्या करें? करे ये उपाय दूर करे घर से नकारात्मकता

Ganga River: क्या पृथ्वी पर खत्म हो जाएगा माँ गंगा का अस्तित्व?भागवत पुराण में है इसका ज़िक्र

Leave a Reply