You are currently viewing Jaya Ekadashi 2025 Upay:आज जया एकादशी पर जरूर करें तुलसी के ये उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Jaya Ekadashi 2025 Upay:आज जया एकादशी पर जरूर करें तुलसी के ये उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

जया एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और यह माघ मास के शुक्ल पक्ष में आती है। 2025 में जया एकादशी का पावन त्योहार यानी आज 8 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने से भक्तों को पाप से मुक्ति, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्रत रखने के साथ ही इस दिन कुछ उपाय आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

जया एकादशी
Jaya Ekadashi 2025 Upay

भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का महत्व एकादशी के दिन और अधिक बढ़ जाता है। इस शुभ अवसर पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से तुलसी माता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जया एकादशी 2025 तिथि एवं समय (Jaya Ekadashi 2025 Date and Time)

माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत शनिवार, 08 फरवरी को रखा जाएगा।

जया एकादशी 2025 पर तुलसी के उपाय

भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय मानी गई है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से ही भोग पूर्ण माना जाता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

इस दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

जया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। साथ ही माता तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

जया एकादशी के दिन “महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते” मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

जया एकादशी पूजा विधि (Jaya Ekadashi Puja Vidhi)

जया एकादशी के दिन तुलसी पूजा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी माता के समक्ष घी का दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। फिर तुलसी माता को लाल चुनरी, सिंदूर, रोली और नैवेद्य अर्पित करें। इसके पश्चात 11 या 21 बार तुलसी की परिक्रमा करें। साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी में लाल रंग का कलावा भी अवश्य बांधें।

जया एकादशी पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान

एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करना वर्जित माना गया है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भूलवश भी तुलसी पर जल न चढ़ाएं। साथ ही, इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने या उन्हें किसी भी तरह की क्षति पहुँचाने से बचें। इन नियमों का पालन करने से साधक को जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी जी के मंत्र

एकादशी के दिन तुलसी जी के मंत्रों का जप अवश्य करें। ऐसा करने से साधक को तुलसी माता के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी स्तुति मंत्र


देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

तुलसी नामाष्टक मंत्र

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

ALSO READ:-

Ekadashi Feb 2025:कब है जया एकादशी? जाने शुभ तिथि-मुहुर्त,उपाय,और ध्यान रखने योग्य व्रत के जरूरी नियम

Jaya Ekadashi Vrat Katha: जया एकादशी व्रत कथा और महत्व

Papmochani Ekadashi 2025:पापमोचनी एकादशी 2025 कब है, जाने तिथि, पूजा विधि और कथा

Vishnu Ji Ki Aarti | Jagdish Ji Ki Aarti Lyrics | विष्णु जी की आरती | ओम जय जगदीश हरे आरती

Leave a Reply