चैत्र मास की पूर्णिमा को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसे चैती पूनम भी कहते हैं। क्योंकि चैत्र मास हिन्दू वर्ष का पहला महीना होता है, इसलिए चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा कर उनकी कृपा पाने के लिए उपवास रखा जाता है। रात के समय चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। उत्तर भारत में इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर नदी, तीर्थ, सरोवर, और पवित्र जलकुंड में स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

चैत्र पूर्णिमा महत्व
चैत्र पूर्णिमा व्रत का महत्व हर महीने की पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण का व्रत होता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत को खोला जाता है। इस व्रत में देवपूजन, दान-पुण्य, तीर्थ-स्नान और पुराण-श्रवणादि करने से पूर्ण फल मिलता है। जब चैत्र पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहता है, तब वस्त्रों का दान करना अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
चैत्र पूर्णिमा पूजा विधि
चैत्र पूर्णिमा पूजा विधि चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें, यदि यह संभव नहीं है तो घर पर गंगाजल डालकर स्नान करें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें। सबसे पहले एक लकड़ी की पटरी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और फिर भगवान विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, उनकी आरती उतारें और अंत में तुलसी दल डालकर उन्हें खीर का भोग लगाएं। रात में चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें और फिर व्रत का पारण करें।
चैत्र पूर्णिमा 2025 तिथि
अप्रैल 12, 2025 को सुबह 3:24 बजकर 28 सेकंड से पूर्णिमा आरंभ होकर, अप्रैल 13, 2025 को सुबह 5:54 बजकर 32 सेकंड पर समाप्त होगी।
चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती 2025
हनुमान जयंती ऐसा माना जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र मास की पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए, इस दिन उत्तर और मध्य भारत में हनुमान जयंती खास तौर से मनाई जाती है। हनुमान जयंती की तिथि को लेकर कुछ मतभेद हैं। कुछ स्थानों पर इसे कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर और कुछ जगह चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर मनाते हैं। धार्मिक ग्रंथों में इन दोनों ही तिथियों का उल्लेख मिलता है, लेकिन कारणों में भिन्नता है। पहला जन्मदिवस है और दूसरा विजय अभिनंदन महोत्सव।
चैत्र पूर्णिमा व्रत कथा
काशीपुर के एक गरीब ब्राह्मण को भिक्षा मांगते देख, भगवान विष्णु ने एक वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण कर उसके पास आए और कहा, “हे विप्र! श्री सत्यनारायण भगवान मनचाही फल प्रदान करने वाले हैं। तुम उनका व्रत और पूजन करो, जिससे मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो सकता है। इस व्रत में उपवास का भी विशेष महत्व है, किंतु उपवास का अर्थ केवल भोजन न लेना नहीं है। उपवास के समय हृदय में यह ध्यान होना चाहिए कि आज श्री सत्यनारायण भगवान हमारे पास ही विराजमान हैं। अतः अंदर और बाहर की शुचिता बनाए रखें और श्रद्धा एवं विश्वास के साथ भगवान का पूजन करें तथा उनकी मंगलमयी कथा का श्रवण करें।”
श्री सत्यनारायण की कथा यह स्पष्ट करती है कि व्रत-पूजन में सभी मानवों का समान अधिकार है। चाहे वह निर्धन हो या धनवान, राजा हो या व्यवसायी, ब्राह्मण हो या अन्य वर्ग, स्त्री हो या पुरुष। इस कथा में इसके प्रमाण के रूप में निर्धन ब्राह्मण, गरीब लकड़हारा, राजा उल्कामुख, धनवान व्यवसायी, साधु वैश्य, उसकी पत्नी लीलावती, पुत्री कलावती, राजा तुंगध्वज और गोपगणों की कहानियों को शामिल किया गया है।
इस कथा में बताया गया है कि लकड़हारा, गरीब ब्राह्मण, उल्कामुख और गोपगणों ने जब यह सुना कि यह व्रत सुख, सौभाग्य, और संपत्ति प्रदान करता है, तो वे पूरे श्रद्धा, भक्ति और प्रेम के साथ सत्यव्रत का पालन करने लगे। परिणामस्वरूप, उन्होंने सुखी जीवन बिताया और परलोक में मोक्ष की प्राप्ति की।
एक साधु वैश्य ने भी राजा उल्कामुख से यह कहानी सुनी, लेकिन उसकी श्रद्धा आधी-अधूरी थी। उसने मन में ठान लिया कि संतान प्राप्ति पर ही सत्यव्रत-पूजा करेगा। समय बीतने पर उसके घर एक सुंदर कन्या ने जन्म लिया। जब पत्नी ने व्रत की याद दिलाई, तो उसने कहा कि कन्या के विवाह के समय करेंगे। समय के साथ, कन्या का विवाह भी हो गया, लेकिन उस वैश्य ने फिर भी व्रत नहीं किया। जब वह अपने दामाद के साथ व्यापार के लिए निकला, उन्हें चोरी के आरोप में राजा चन्द्रकेतु ने जेल में डाल दिया। उसके घर में भी चोरी हो गई और उसकी पत्नी लीलावती और पुत्री कलावती भिक्षावृत्ति करने पर मजबूर हो गईं।
एक दिन कलावती ने किसी के घर श्री सत्यनारायण का पूजन होते देखा और अपनी मां को प्रसाद दिया। मां ने अगले दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत-पूजन किया और भगवान से पति और दामाद की शीघ्र वापसी का वरदान मांगा। श्री हरि प्रसन्न हो गए और स्वप्न में राजा को आदेश दिया कि वे दोनों बंदियों को छोड़ दें, क्योंकि वे निर्दोष हैं। अगले दिन राजा ने उन्हें रिहा कर दिया और धन-धान्य से सम्मानित कर विदा किया। घर लौटने के बाद, वह व्यक्ति पूर्णिमा और संक्रांति के दिन सत्यव्रत का आयोजन जीवन भर करता रहा। इसके परिणामस्वरूप, उसने सांसारिक सुख भोगकर मोक्ष प्राप्त किया।
ALSO READ:-