साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन घटित होगा, जो चैत्र नवरात्रि से एक दिन पूर्व पड़ेगा।
यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन इसका प्रभाव संपूर्ण जीव-जगत पर पड़ेगा।
मीन राशि में सूर्य ग्रहणजब सूर्य और राहु एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो ग्रहण योग बनता है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इस वर्ष सूर्य ग्रहण चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा।
Fill in some text
इस दौरान मीन राशि में सूर्य और राहु के साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित होंगे, जिससे इस ग्रहण का प्रभाव और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है।
सूर्य ग्रहण 2025 में कब है? साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट होगी। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जो आंशिक रूप से सूर्य को ढकेगा।
चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का सूतक काल साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल को अशुभ माना जाता है, और इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है।
आमतौर पर, सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है, लेकिन चूंकि यह ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा, इसलिए इससे जुड़े किसी भी धार्मिक नियमों का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग अपने दैनिक कार्य पूर्ववत जारी रख सकते हैं।
कहां दिखेगा पहला सूर्य ग्रहण?29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, आंशिक रूप से उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
क्या न करें:1. इस दौरान तेल मालिश, बाल, नाखून या दाढ़ी काटने से बचें।2. यात्रा करने से परहेज करें।3. झूठ बोलने, क्रोध करने और किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें।4. गर्भवती महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई या किसी भी प्रकार की धारदार वस्तुओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।5. ग्रहण के समय सोना वर्जित माना जाता है।
Akshay Tritiya 2025: साल 2025 में कब है अक्षय तृतीया? जाने शुभ तिथि