हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।  

सूर्य देव को शक्ति, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है। 

इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति हो सकती है।  

Fill in some text

यहां रविवार के पांच अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। 

1. सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें रविवार को सूर्योदय से पहले स्नान कर तांबे के पात्र में जल भरें। इसमें लाल फूल, चंदन और गुलाब मिलाएं। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाने में मदद करता है।

2. लाल चंदन का तिलक लगाएं रविवार को घर से निकलने से पहले माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

3. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं रविवार की शाम घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। यह उपाय न केवल सूर्य देव को प्रसन्न करता है बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है, जिससे धन-वैभव में वृद्धि होती है।

4. गुड़, दूध और चावल का दान करें रविवार को जरूरतमंदों को गुड़, दूध, चावल और वस्त्र दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इससे न केवल पापों का क्षय होता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

5. पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलाएं अगर जीवन में खुशहाली और सफलता चाहते हैं तो रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं। यह उपाय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और यश बढ़ाने में सहायक होता है

कृष्ण पक्ष का क्या मतलब है?इस दौरान क्यों नहीं किये जाते शुभ कार्य?