सनातन धर्म में किसी खास तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन महाकुंभ के शाही स्नान की तिथियों पर स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त होता है। 

इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, और साधु-संत इसके लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

मान्यता है कि महाकुंभ से शुभ चीजें घर लाने से परिवार में सुख-शांति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।  

Fill in some text

अगर आप महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को घर जरूर लेकर आएं। 

इन चीजों को घर लाने से आपका जीवन समृद्ध होगा और सफलता के मार्ग खुलेंगे। 

ग्रह दोष से मुक्ति पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तो अमृत कलश से प्रयागराज में कुछ बूंदें गिरी थीं। इस कारण प्रयागराज की मिट्टी को अत्यंत शुभ माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि महाकुंभ की मिट्टी लाने से व्यक्ति को सभी ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।  

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है। महाकुंभ के दौरान संगम स्थल की मिट्टी को घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि पवित्र नदियों की मिट्टी से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

घर में रहेगी सुख-शांति महाकुंभ से पूजा के फूलों को घर लाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि महाकुंभ की पूजा के फूलों को घर में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। 

नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है, जिसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है। महाकुंभ 2025 के दौरान संगम घाट पर स्नान करने के बाद त्रिवेणी संगम का जल अवश्य लेकर आएं, क्योंकि इसमें गंगा, यमुना और सरस्वती का जल सम्मिलित होता है।

Mahakumbh 2025: 45 दिन के महाकुंभ में होंगे सिर्फ 6 शाही स्नान,नोट करे तारीख me text