हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं।
माघ पूर्णिमा स्नान का शुभ मुहूर्तहिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी की शाम 6:55 बजे होगी और यह 12 फरवरी की शाम 7:22 बजे तक रहेगी।
चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 5:30 बजे से 6:24 बजे तक रहेगा। इस दौरान गंगा स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
Fill in some text
गंगा स्नान का विशेष महत्व क्यों है?धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है।
यह भी माना जाता है कि भगवान विष्णु जल में वास करते हैं, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य फल और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य का भी अत्यधिक महत्व बताया गया है।
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन एवं अन्न का दान अवश्य करना चाहिए।
ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
Sita Ashtami Vrat 2025:कब है सीता अष्टमी 2025, जाने सही तिथि