लोहड़ी का त्योहार केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह कृषि समाज की मेहनत, एकता और समृद्धि का उत्सव भी है। इसे सर्दियों के अंत और रबी की फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। 

यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाने की परंपरा है। 

हालांकि, साल 2025 में लोहड़ी किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर लोगों के मन में कुछ भ्रम है। ऐसे में इस विशेष पर्व की सही तिथि जानना जरूरी हो जाता है। 

Fill in some text

लोहड़ी का त्योहार भगवान सूर्य और अग्नि देव को समर्पित होता है। इस अवसर पर किसान अपनी फसल की सफलता और मेहनत के लिए भगवान सूर्य और अग्नि देव का आभार व्यक्त करते हैं।  

मान्यता है कि अग्नि में तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अर्पित करने से यह प्रसाद देवताओं तक पहुंचता है। 

यह पर्व नई फसल के आगमन और उसकी खुशी का प्रतीक है। इस दिन किसान अपनी मेहनत का उत्सव मनाते हैं और खुशी प्रकट करते हैं। 

लोहड़ी 2025 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।

मकर संक्रांति का संबंध सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से होता है, जो नई फसल के आगमन और दिनों के बढ़ते उजाले का प्रतीक है।  

वर्ष 2025 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा, जबकि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। 

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ से जरूर घर ले आएं ये 4 चीजें, बदल जाएगी किस्मत