भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का महत्व एकादशी के दिन और अधिक बढ़ जाता है।
इस शुभ अवसर पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से तुलसी माता की कृपा प्राप्त होती है।
साथ ही, भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Fill in some text
जया एकादशी 2025 तिथि एवं समयमाघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट से होगी।
वहीं, इस तिथि का समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, जया एकादशी का व्रत शनिवार, 08 फरवरी को रखा जाएगा।
जया एकादशी 2025 पर तुलसी के उपाय भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय मानी गई है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित किए जाने वाले भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से ही भोग पूर्ण माना जाता है। इससे साधक के जीवन में आने वाली समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
जया एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। साथ ही माता तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
जया एकादशी के दिन "महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते"मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
tulso
tulso
Maha Shivratri 2025: 26 या 27 फरवरी कब है महाशिवरात्रि व्रत? जाने सही तिथि