होलिका दहन का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है और यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस पर्व को लेकर लोगों की विभिन्न मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि में समर्पित कुछ विशेष वस्तुएं सभी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होती हैं। 

होलिका दहन को होली महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025 को होगा।  

ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधिपूर्वक अग्नि की पूजा करता है, उसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

Fill in some text

इसके अलावा, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से होलिका दहन के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त  हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। शुभ मुहूर्त: रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान विधिपूर्वक होलिका दहन करने से सुख, समृद्धि और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र  'ऊं नृसिंहाय नम:' 'अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।' 'वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।'

होलिका दहन में अर्पित करने योग्य शुभ वस्तुएं  धन लाभ के लिए होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी अर्पित करें। 

व्यापार एवं रोजगार में उन्नति के लिए पीली सरसों चढ़ाना लाभकारी होता है। 

सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के लिए साबुत मूंग की दाल, हल्दी के टुकड़े और गाय के गोबर से बनी माला अर्पित करना शुभ होता है। 

Holi 2025: इस वर्ष होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जाने क्या होगा इसका प्रभाव