फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, और इसके अगले दिन को रंगवाली होली के नाम से जाना जाता है।  

होलिका दहन के दिन ही फिजाओं में गुलाल उड़ना शुरू हो जाता है और अगले दिन सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव मनाया जाता है। 

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जबकि रंगवाली होली श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। इस साल रंगवाली होली 2025 में कब खेली जाएगी, यह जानने के लिए यहाँ देखें। 

Fill in some text

रंगवाली होली का पर्व मन की कड़वाहट को दूर कर प्रेम को बढ़ावा देता है। 

होली के रंग नीरस जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाते हैं। 

इस दिन लोग अपने मतभेद भुलाकर मिलकर होली मनाते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। 

रंगवली होली 2025 कब है?  – रंगवाली होली 14 मार्च 2025 को, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। – होलिका दहन 13 मार्च 2025 को, गुरुवार के दिन किया जाएगा।

– होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात 11:26 बजे से लेकर देर रात 12:30 बजे तक है। – फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे होगी और 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी।

बांके बिहारी मंदिर में होली 2025 कब मनाई जाएगी?  वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रंगवाली होली 12 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। बरसाना में लठ्ठमार होली 8 मार्च को और नंदगांव में 9 मार्च को होगी।

Akshay Tritiya 2025: साल 2025 में कब है अक्षय तृतीया? जाने शुभ तिथि