इस वर्ष होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है।  

यह ग्रहण होली की सुबह ही आरंभ होगा, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इससे होली के रंगों पर असर पड़ेगा? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, ऐसे में लोग चिंतित हैं कि गुलाल और रंग खेलने का शुभ समय मिलेगा या नहीं। 

Fill in some text

आइए जानते हैं कि इस वर्ष चंद्र ग्रहण का प्रभाव होली पर किस प्रकार पड़ेगा और इसे किस तिथि को मनाना उचित रहेगा। 

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा?  साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 14 मार्च को घटित होगा। यह सुबह 09:29 बजे शुरू होकर दोपहर 03:29 बजे तक रहेगा।ग्रहण से पहले सूतक काल 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगा, जिसके दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। 

क्या होली पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा?  गौरतलब है कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।  

इसी कारण यहां पर ग्रहण का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही सूतक काल मान्य होगा। 

ऐसे में हो ली के उत्सव पर चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं होगा।  

बांके बिहारी मंदिर में होली 2025 कब मनाई जाएगी?  वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रंगवाली होली 12 मार्च 2025 को मनाई जाएगी। बरसाना में लठ्ठमार होली 8 मार्च को और नंदगांव में 9 मार्च को होगी।

Akshay Tritiya 2025: साल 2025 में कब है अक्षय तृतीया? जाने शुभ तिथि