By Neha Pandey
चैत्र नवरात्रि में मातारानी की पूजा का विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन के दौरान बिंदी, वस्त्र, मिठाई, दक्षिणा, खेल सामग्री, शैक्षणिक सामग्री और खीर-हलवा का दान करना शुभ माना जाता है।
हमारे हिंदू समाज में नवरात्रि का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से खास महत्व है। इस पावन समय में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। कन्या पूजन इस पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार दिए जाते हैं।
यदि आप कन्या पूजन करने का विचार कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं जिन्हें दान करना मंगलकारी माना जाता है। आइए जानते हैं, कन्या पूजन में किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है।
चैत्र नवरात्रि के कन्या पूजन में दान की जाने वाली चीजें
श्रृंगार सामग्री: मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अत्यधिक प्रिय है। इसलिए कन्याओं को बिंदी, लिपस्टिक, मेहंदी और चूड़ियां भेंट करना शुभ माना जाता है।
वस्त्र या लाल चुनरी: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं को वस्त्र दान करना मंगलकारी होता है। यदि वस्त्र दान करना संभव न हो, तो एक रुमाल या लाल चुनरी भेंट कर माता रानी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
मिठाई और फल: कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मिठाई और फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है।
दक्षिणा (पैसे): कन्याओं को दक्षिणा के बिना कभी भी विदा नहीं करना चाहिए। बिना दक्षिणा के कन्या पूजन अधूरा माना जाता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा अवश्य दें, चाहे वह थोड़ी ही क्यों न हो।
खेल सामग्री: छोटी कन्याओं को खेल सामग्री जैसे खिलौने या पजल्स भेंट करने से वे प्रसन्न होती हैं और इससे देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।