Shardiya Navratri 2025| शारदीय नवरात्रि इस साल कब से शुरू हो रहे है | जाने घटस्थापना की तारीख और शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Date: हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह महान पर्व आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नव रूपों की आराधना को समर्पित होता है। इन नौ दिनों में भक्तगण देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं और उपवास रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को पूरी निष्ठा से करने पर साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य की वृद्धि होती है।

Shardiya Navratri 2025

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत किस दिन से हो रही है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की तिथि और घटस्थापना का सटीक समय।

शारदीय नवरात्रि 2025 की तिथि (Sharadiya Navratri 2025 Date)


Shardiya Navratri 2025 Pratipada Tithi : वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 को रात 1 बजकर 23 मिनट से होगी और यह तिथि 23 सितंबर की रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। चूंकि हिन्दू धर्म में तिथियों की गणना सूर्योदय के आधार पर की जाती है, इसलिए शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार के दिन मानी जाएगी। इस बार नवमी तिथि 1 अक्टूबर को पड़ेगी, जबकि 2 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त (Sharadiya Navratri 2025 Ghatasthapana Muhurta)

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हो रही है। इसी दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:09 से लेकर 08:06 बजे तक रहेगा। यदि इस समय कोई कारणवश घटस्थापना न कर पाएं, तो अभिजीत मुहूर्त में भी स्थापना की जा सकती है, जो कि 11:49 से 12:38 बजे तक रहेगा। भक्तजन अपनी सुविधानुसार इन शुभ समयों में घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना आरंभ कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हर दिन देवी दुर्गा के एक-एक रूप की पूजा की जाती है। वर्ष 2025 में नवरात्रि की तिथि अनुसार देवी पूजन का क्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 22 सितंबर – मां शैलपुत्री की उपासना
  • 23 सितंबर – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 24 सितंबर – मां चंद्रघंटा की आराधना
  • 26 सितंबर – मां कूष्मांडा की पूजा
  • 27 सितंबर – मां स्कंदमाता की आराधना
  • 28 सितंबर – मां कात्यायनी का पूजन
  • 29 सितंबर – मां कालरात्रि की उपासना
  • 30 सितंबर – मां महागौरी की पूजा
  • 01 अक्टूबर – मां सिद्धिदात्री की आराधना
  • 02 अक्टूबर – विजयदशमी (दशहरा) का पर्व

मां दुर्गा हाथी पर करेंगी आगमन

इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को हो रही है, जिसके चलते देवी दुर्गा हाथी की सवारी करते हुए पृथ्वी पर पधारेंगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार हाथी का वाहन सुख-शांति, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ संकेत के साथ नवरात्रि का प्रारंभ भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी और मंगलमय माना जा रहा है।

ALSO READ:-

Bhagwan Narsimha Chalisa| भगवान नरसिंह चालीसा पाठ |घर से नकारात्मक शक्ति दूर करने के लिए करें ये पाठ

श्री राधारानी का पृथ्वी पर अवतरण कैसे हुआ? जानिए 3 दिव्य कथाएँ

Shri Krishna Chalisa| श्री कृष्ण चालीसा |जीवन में सुख-शांति और सफलता के लिए करे ये पाठ

FAQS

शारदीय नवरात्रि 2025 कब से शुरू हो रही है?

शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत सोमवार, 22 सितंबर 2025 से हो रही है। इस दिन प्रतिपदा तिथि के साथ घटस्थापना का शुभ मुहूर्त भी रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 में घटस्थापना का सही समय क्या है?

22 सितंबर 2025 को घटस्थापना का शुभ समय सुबह 06:09 से 08:06 बजे तक है। यदि यह समय छूट जाए तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है, जो कि 11:49 से 12:38 बजे तक रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2025 की नवमी और दशहरा कब है?

इस वर्ष नवमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को है, और विजयदशमी (दशहरा) 2 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।

शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के क्या लाभ होते हैं?

शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मबल और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Comment

Exit mobile version