You are currently viewing Magh Purnima 2025:माघ पूर्णिमा पर घर से दरिद्रता समाप्त करने के लिए करें ये उपाय

Magh Purnima 2025:माघ पूर्णिमा पर घर से दरिद्रता समाप्त करने के लिए करें ये उपाय

माघ पूर्णिमा को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। इस दिन का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है। भक्तगण इस पावन अवसर पर स्नान, दान और जप जैसे पुण्य कर्मों में भाग लेते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे सुख, समृद्धि, संतान सुख और मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है।

माघ पूर्णिमा
Magh Purnima 2025

साथ ही, माघ पूर्णिमा महाकुंभ के प्रमुख पर्वों में से एक मानी जाती है। इस दिन के कुछ आसान और प्रभावी उपाय अपनाकर भक्तजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं।

धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय (Magh Purnima 2025 Upay)

माघ पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान कर शुद्धता का पालन करें। इसके बाद एक पीले कपड़े में काली हल्दी की सात गांठें बांधें और इसे पूजा स्थल में स्थापित कर विधिपूर्वक पूजन करें। साथ ही, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के वैदिक मंत्रों का जाप करें।अगले दिन इस काली हल्दी की गांठ को अपने धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

सदैव बनी रहेगी धन-संपत्ति

पूर्णिमा तिथि के दिन तुलसी माता की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाकर उनकी विधिपूर्वक आरती करें। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना करें। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

माघ पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं। इससे आर्थिक तंगी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

दरिद्रता दूर करने का उपाय

माघ पूर्णिमा के दिन एक छोटा चांदी का डिब्बा लें और उसमें काली हल्दी, सिंदूर व नागकेसर सहित शुभ वस्तुएं रखें। इसके बाद इस डिब्बे को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के चरणों में समर्पित करें और श्रद्धापूर्वक पूजा करें।अगले दिन इस डिब्बे को अपने घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। इस उपाय से घर में समृद्धि आएगी, आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

माघ पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व (Magh Purnima Mahatva)

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं के साथ आकाश में स्थित होता है। यह दिन माघ मास का अंतिम दिवस होता है, जिसके बाद फाल्गुन माह का शुभारंभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, और जप-तप का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पवित्र तिथि पर देवता स्वयं गंगा में स्नान करने के लिए धरती पर आते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना गया है।

माघ पूर्णिमा 2025 तिथि और शुभ समय (Magh Purnima 2025 Date and Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष माघ पूर्णिमा का आरंभ 11 फरवरी को शाम 06:55 बजे होगा, जबकि इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07:22 बजे होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

ALSO READ:-

February Ekadashi 2025,Tithi,Puja Vidhi,Katha,Mahatva: कब है विजया एकादशी 2025, जाने सही तिथि और व्रत कथा

Vijaya Ekadashi Vrat Katha:यहां पढ़े विजया एकादशी की संपूर्ण व्रत कथा मिलेगी हर शुभ कार्य में सफलता

Chaitra Purnima 2025:चैत्र पूर्णिमा 2025 कब है, जाने सही तिथि, पूजा विधि और कथा

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी 2025 पर आर्थिक लाभ और सुखी जीवन के लिए करें ये उपाय

Vishnu Ji Ki Aarti | Jagdish Ji Ki Aarti Lyrics | विष्णु जी की आरती | ओम जय जगदीश हरे आरती

Leave a Reply