माघ पूर्णिमा का पावन पर्व इस वर्ष 12 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन स्नान के बाद पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है, जिससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 

यदि किसी व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति पानी हो या नाराज पितरों को प्रसन्न करना हो, तो माघ पूर्णिमा पर विशेष उपाय किए जा सकते हैं।  

इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तीन महत्वपूर्ण कार्य अवश्य करने चाहिए, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। 

Fill in some text

माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के संगम में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु की कृपा सहज ही प्राप्त होती है। 

माघ पूर्णिमा 2025: तिथि एवं शुभ मुहूर्त  पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 11 फरवरी 2025, शाम 6:55 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त: 12 फरवरी 2025, शाम 7:22 बजे स्नान-दान का शुभ मुहूर्त: 12 फरवरी को प्रातः 5:19 बजे से 6:10 बजे तक

हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6:55 बजे आरंभ होगी। चूंकि सूर्योदय 12 फरवरी को पूर्णिमा तिथि में होगा, इसलिए माघ पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। 

नदी में स्नान के बाद तर्पण (Magh Purnima 2025 Upay) यदि आप माघ पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में स्नान कर रहे हैं, तो स्नान के अंत में कमर तक जल में खड़े होकर अपनी अंजलि में पवित्र जल लें। इसके बाद अपने पितरों का स्मरण करें और अंगूठे एवं तर्जनी अंगुली के बीच से जल अर्पित करें। इस विधि द्वारा पितरों को जल अर्पण करने से वे तृप्त होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

अन्न और वस्त्र का  दान का  माघ पूर्णिमा पर स्नान और तर्पण के बाद पितरों को प्रसन्न करने के लिए अन्न एवं वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद रंग के वस्त्र दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय पितृ दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।

पितरों के लिए दीप जलाएं माघ पूर्णिमा की संध्या काल में पितरों की कृपा प्राप्त करने हेतु सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद, जब अंधेरा छाने लगे, तो घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीप प्रज्वलित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन पितर पृथ्वी से अपने लोक लौटते हैं। ऐसे में दीप जलाने से उनके मार्ग में प्रकाश बना रहता है, जिससे वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Akshay Tritiya 2025: साल 2025 में कब है अक्षय तृतीया? जाने शुभ तिथि